Farrukhabad News: रामनगरिया मुख्य प्रवेश द्वार पर लगी आग, मची भगदड़, बिजली आपूर्ति की गई बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में रामनगरिया मुख्य प्रवेश द्वार पर आग लग गई।

फर्रुखाबाद में रामनगरिया मुख्य प्रवेश द्वार पर आग लग गई। आग लगने से भगदड़ मच गई। इस पर बिजली आपूर्ति बंद कर आग को बुझाया गया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार 11 हजार की बिजली लाइन का केबिल बक्सा फटने से रामनगरिया मेला के मुख्य द्वार पर आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। बिजली आपूर्ति बंद कर आग को बुझाया गया।

पांचाल घाट चौकी क्षेत्र के गंगा किनारे उत्तरी बंधा पर स्थित नारायण आश्रम के लिए बिजली विभाग शहरी क्षेत्र से 11 हजार की लाइन अंडर ग्राउंड डाली गई है। लाइन का केबल बक्सा मेला राम नगरिया प्रवेश द्वार के पास रखा गया है। रात करीब 12 बजे केबिल बक्सा फटने से मुख्य प्रवेश द्वार पर आग लग गई। आग लगी देख भगदड़ मच गई।

घटना की जानकारी मोहित पांडेय व मनोज पंडा ने फायर ब्रिगेड व बिजली विभाग को दी। बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पांचाल घाट उपकेंद्र के अवर अभियंता विजय शंकर यादव ने बताया कि केबिल बक्सा फटने से आग लगी है।

बिजली उपकेंद्रों पर की गई साफ-सफाई

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जनपद के भोलेपुर, पांचाल घाट, जसमई और ठंडी सड़क आदि उपकेंद्रों पर साफ-सफाई की गई। पांचाल घाट जेई विजय शंकर यादव ने बताया कि सोमवार को उपकेंद्र पर प्रसाद बांटा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: अपनों ने मुंह मोड़ा, वृद्ध दशा में कंपकंपाते हाथों ने सहारा मांगा तो सबने पीछे खींच लिया हाथ... मौत, पढ़ें- दर्दभरी दांस्ता

संबंधित समाचार