श्रीरामोत्सव : संतकबीरनगर में मंदिरों पर चला स्वच्छ तीर्थ अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर जनपद के शहरी क्षेत्र के साथ ही गांव की गलियां तक श्रीराम के रंग में सराबोर हैं। प्रदेश सरकार और पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नेताओं ने जिले के सभी प्रमुख मंदिरों पर  स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में महाभारत कालीन शिव मंदिर तामेश्वरनाथ पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय गोस्वामी वंशजों के साथ पूर्व सांसद शुक्ल ने मंदिर परिसर की सफाई करने के बाद उन्होंने भगवान शिव को जलार्चन कर भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होने की कामना की। 

28 - 2024-01-21T170356.838

इस मौके पर नागेंद्र भारती, राम प्रकाश राय, अरविंद राय, रमाकांत राय, गुरु प्रसाद, रियाज अली, डिंपल राय, इनायतुल्लाह खान, बाबूलाल, मोहम्मद हसीन, इंसाफ अली, बैतुल्लाह, बबलू खान, अनवारुल कादरी, सज्जाद अली, अबरार अली, वशीउल्लाह, रामदास मौर्य, हरिप्रसाद, सुभाष जी, अभिषेक जी, हरेंद्र जी, कमलेश राय, सौरव श्रीवास्तव, अभिषेक गौड़, ग्राम प्रधान विवेकानंद भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शब्बीर अहमद अंसारी, रामानन्द उर्फ नन्हे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर मंदिर परिषद की साफ सफाई किया। 

वहीं खलीलाबाद स्थित समय माता मंदिर पर मां समय महारानी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरनाथ रुंगटा, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमर राय, ज्ञानेंद्र मिश्र, गणेश पाण्डेय, श्रवण अग्रहरि, बनर्जी लाल अग्रहरि, कैलाश रुंगटा, आशीष छापड़िया, अमित जैन, मनोज सोनी, किरन प्रजापति समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समूचे स्वच्छता अभियान का मार्गदर्शन भाजपा के जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने किया।

ये भी पढ़ें -Video : मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन और क्रिकेटर अनिल कुंबले पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट ,अयोध्या के लिये होंगे रवाना

संबंधित समाचार