हल्द्वानी: 19 करोड़ से सुधरेगी अधोड़ा-मीडार मार्ग की दशा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को ओखलकांडा ब्लॉक के गरगड़ी मल्ली-तल्ली, झड़गांव, पतलोट, मटेला, कौडार छिड़ाखान का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके से अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिये। 

विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के अंतर्गत छिड़ाखान से अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग जब से बना है उसके बाद से इसमें डामरीकरण नहीं हुआ है। जिससे मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के समय होती है।

मार्ग में कीचड़ होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। किसानों को अपने उत्पाद हल्द्वानी मंडी लाने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए छिड़ाखान से अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई से लोनिवि को हस्तांतरित कर अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गये थे। जिसके क्रम में शासन से मार्ग के लिए 19 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही मार्ग का डामरीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार