Banda: हरियाणा को हराकर दिल्ली ने खिताब किया अपने नाम; राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग के फाइनल को 13 अंको के अंतर से जीता...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली ने हरियाणा को हराकर राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग अपने नाम की।

दिल्ली ने हरियाणा को हराकर राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग अपने नाम की। फाइनल मुकानले में दिल्ली ने हरियाणा को 13 अंको से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

बांदा, अमृत विचार। महारानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं और हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की धरती बुंदेलखंड पर राष्ट्रीय स्तर की अस्मिता खेलो इंडिया महिला खो-खो लीग की चार दिवसीय प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ। आज खेले गए सीनियर के फाइनल मुकानले में दिल्ली ने हरियाणा को 13 अंको से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि और आयोजकंदल ने विजेता और उप विजेता सहित सभी टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

चैंपियन 2

अतर्रा के तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला खो-खो लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सजी दिल्ली और हरियाणा की महिला टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में  अर्जुन अवार्ड प्राप्त दिल्ली की कप्तान नसरीन शेख को हरियाणा की कप्तान ने आउट किया तो पलटवार करते हुए नसरीन ने मीनू को बाहर का रास्ता दिखाया। 

चैंपियन 3अंततः दिल्ली ने हरियाणा को 13 अंको के अंतर से पराजित कर अस्मिता खेलो इंडिया महिला खो-खो लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बेस्ट अटैकर का खिताब जर्सी नंबर सात राष्ट्रपति के हाथो अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत दिल्ली की कप्तान नसरीन शेख को मिला। वहीं बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड दिल्ली की जर्सी नंबर 10 खिलाड़ी शहनाज खान को मिला। प्लेयर्स ऑफ टूर्नामेंट का खिताब राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हरियाणा कप्तान जर्सी नंबर आठ मीनू रहीं। 

चैंपियन 4

वहीं मोमेंट ऑफ अवार्ड संयुक्त रूप से जर्सी नंबर 12 उत्तराखंड की अंजू और पिंकी को संयुक्त रूप से दिया गया। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि आनंद शुक्ला, शिवशरण कुशवाहा, एजीएम मनोज गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रामेंद्र शर्मा, ट्रस्टी रामलखन कुशवाहा और शिवकन्या कुशवाहा ने विजेता टीम दिल्ली और उप विजेता हरियाणा सहित तीसरे नंबर पर रही मेजबान उत्तर प्रदेश टीम सहित सभी खिलाड़ियों को शील्ड एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन स्टेट कॉर्डिनेटर रविकांत मिश्र ने किया। आयोजक सचिव अंकित कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया जिसमें 12 राज्यों की वूमेंस टीमों ने प्रतिभाग किया और इसमें 200 से अधिक खिलाड़ी, उनके कोच, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक, अर्जुन अवार्ड एवं राष्ट्रपति पुरस्कार के विजेता खिलाड़ी सम्मिलित रहे। 

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: 264 जोड़ों ने दांपत्य जीवन की दहलीज पर एक साथ रखा पहला कदम; नशामुक्त जीवन का भी लें वचन- सांसद आरके सिंह पटेल...

संबंधित समाचार