“बापू और स्त्री” नामक फिल्म का निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अब तक अनेक फिल्में बनी हैं लेकिन बिहार की प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता और लेखिका सुजाता चौधरी ने “बापू और स्त्री” नामक एक फिल्म बनाई है। कल गांधी जयंती पर इस फ़िल्म का प्रोमो सोशल मीडिया पर लांच होगा। महात्मा गांधी पर कई किताबें लिखने वाली चौधरी ने गुरुवार को …

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अब तक अनेक फिल्में बनी हैं लेकिन बिहार की प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता और लेखिका सुजाता चौधरी ने “बापू और स्त्री” नामक एक फिल्म बनाई है। कल गांधी जयंती पर इस फ़िल्म का प्रोमो सोशल मीडिया पर लांच होगा।

महात्मा गांधी पर कई किताबें लिखने वाली चौधरी ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने 55 मिनट की एक फिल्म का निर्माण किया है जिसमें स्त्रियों के बारे में महात्मा गांधी के विचारों और संदेशों को दिखाया गया है और यह दिखाया गया है कि गांधीजी का सपना देश को गुलामी से मुक्त कराने के साथ-साथ स्त्रियों को भी पुरुषों की गुलामी से मुक्त कराना था।

 

संबंधित समाचार