अयोध्या: काशी के डोम राजा समेत 15 यजमान प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशी के डोम राजा समेत विभिन्न वर्गों से 15 यजमान सपत्नीक शामिल होंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार भव्य और दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समाज के निचले पायदान से भी भागीदारी सुनिश्चित की गयी है।

उदयपुर से वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, असम से राम कुई जेमी, गुरुचरण सिंह गिल जयपुर, कृष्ण मोहन हरदोई रमेश जैन मुल्तानी, अझलारासन तमिलनाडु, विट्ठल राव कामले मुम्बई, महादेव गायकवाड़ घुमंतू समाज, ट्रस्ट लातूर महाराज, श्री लिंगराज वासवराज अप्पा, कलबुर्गी कर्नाटक, दिलीप वाल्मीकी लखनऊ, अनिल चौधरी, डोमराजा काशी औकर काशी के ही कैलाश यादव, कवीन्द्र प्रताप सिंह तथा पलवल हरियाणा के अरुण चौधरी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के यजमान होंगे।

यह भी पढ़ें:-Pran Pratistha: दुल्हन बनी अयोध्या, त्रेता युग की अनुभूति, रजनीकांत, कंगना रनौत, अनिल कुंबले, अक्षरा सिंह समेत कई VVIP पहुंचे

संबंधित समाचार