रामोत्सव : रामलला के आगमन पर 9 कुंडीय यज्ञ का होगा आयोजन, जय श्रीराम के जय घोष के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या में रामलला के आगमन की घड़ी आ चुकी है। सोमवार यानि आज 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सारी तैयारी पहले ही पूरी की जा चुकी है। आध्यात्मिक नगरी अयोध्या के साथ ही पूरे प्रदेश और देश में आज उत्सव का माहौल है। लखनऊ में भी प्रभु श्री राम के आगमन की खुशी हर ओर देखी जा सकती है। हर तरफ सियाराम की धुन सुनाई पड़ रही है। 

इसी के तहत राजधानी के सर्वोदय नगर स्थित लिबर्टी कालोनी स्थित स्वेता पार्क में सोमवार को 9 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गायत्री परिवार,विश्व हिंदू परिषद तथा संघ की तरफ से किया जा रहा है।

यज्ञ से पहले दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से लेकर , मीना मार्केट होते हुए श्वेता पार्क तक कलश यात्रा निकाली गई है। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जय घोष से पूरा वातावरण राममय हो गया है।

ये भी पढ़ें -रामोत्सव : ऐसे करें श्रीराम की पूजा, पढ़िए सम्पूर्ण पूजन विधि - जरूर मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद

संबंधित समाचार