संभल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसपी ने किया भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्सव आयोजनों को देखते हुए जनपद संभल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

Image

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सोमवार को दिन निकलते ही पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमण पर निकल गए हैं।

Image

पुलिस अधीक्षक ने कल्कि मंदिर पर पहुंच कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसके साथ ही संभल शहर का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजाम देखे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : हर्षोल्लास से किया प्रभु श्रीराम का स्वागत, मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे रामभक्त 

संबंधित समाचार