आओ री सखी जलाए दीए..., प्राण प्रतिष्ठा पूजन होते ही रामनगरी में दीपावली की तैयारी, घरों में राम स्तुति के साथ पूजन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा पूजन पूरा होते ही अयोध्या धाम में उत्सव के साथ दीपावली मनाने की तैयारी चल रही है। घरों में महिलाओं ने दीपोत्सव को लेकर दीपक सजाने और रंगोली बनानी शुरू कर दी है। कई इलाकों में लोगों ने पूजन होते ही पटाखे छुड़ा कर अपने हर्ष का प्रकटीकरण किया।

अयोध्या धाम में रामोत्सव को लेकर पूरे नगर में भिन्न भिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लोग  खुशियों से झूम रहे है। मंदिरों में राम नाम कीर्तन चल रहा है। मोहल्लों में लोग भंडारे कर रहे है। घर घर में दीपक जलाया जा रहा है और पटाखे छोड़े जा रहे है। यह  दृश्य सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि पूरे अयोध्या नगर में दिखाई पड़ रहा।

लोग जिस तरह भी जैसे भी सिर्फ खुशी और आनंद में डूबे हुए है। महिलाएं भी खुशियां मनाने में पीछे नही है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ण होते ही महिलाओं ने तेल दीपक जला कर श्री राम मंदिर मॉडल की और श्री राम जी की आरती उतारी। उत्साह में युवकों ने पटाखे जलाए। सोमवार देर सांय राम की पैड़ी और पूरे नगर में भव्य दीपोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े:- रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम LIVE: 'मेरे रामलला आ गए'! बनिए इस ऐतिहासिक पल के साक्षी, बने रहिये हमारे साथ, देखिये अनदेखी PHOTOS और VIDEOS...

संबंधित समाचार