कौशांबी: तुलसीदास की ससुराल में मनाया गया प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न, रत्नावली मंदिर में हुआ कीर्तन-भजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। प्रभु श्रीराम के अयोध्या में विराजमान होने के बाद पूरे देश में खुशी से झूम उठा, वहीं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की ससुराल महेवाघाट में भी लोग जमकर खुशियां मना रहे हैं। रत्नावली घाट पर पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन करते हुए लोग प्रभु श्री राम के गुण गा रहे हैं।

बता दें कि रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास चित्रकूट के रहने वाले थे। उनकी ससुराल महुवा घाट कौशांबी में थी। जहां उनकी पत्नी रत्नावली रहती थी। यहीं पर रत्नावली मंदिर स्थित है। रत्नावली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भजन कीर्तन किया गया।  जिले में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही उत्साहित थे। कई स्थानों पर एलईडी लगाकर लोग ने  श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। 

यह भी पढ़ें:-आओ री सखी जलाए दीए..., प्राण प्रतिष्ठा पूजन होते ही रामनगरी में दीपावली की तैयारी, घरों में राम स्तुति के साथ पूजन

संबंधित समाचार