Kanpur News: कार की टक्कर से श्री राम महोत्सव में चल रहा साउंड सिस्टम गिरा... सड़कों पर उतरे लोग, बिगड़ते बचा माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कार की टक्कर से श्री राम महोत्सव में चल रहा साउंड सिस्टम गिरा।

कानपुर में कार की टक्कर से श्री राम महोत्सव में चल रहा साउंड सिस्टम गिर गया। आक्रोशित लोगों ने कार्यक्रम बंद करके आक्रोश प्रकट किया।

कानपुर, अमृत विचार। बेकनगंज थानाक्षेत्र में अति संवेदनशील इलाके चंद्रेश्वर हाते के सामने मंदिर में चल रहे श्रीराम के आयोजन में उस समय शहर का माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा जब सुरक्षा के लिए लगाई गई बेरीकेडिंग में घुसकर कार सवार ने डीजे ट्रेस को टक्कर मार कर गिरा दिया, जिससे आगे बाइक सवार मेडिकल रिप्रजंटेटिव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों राम भक्तों ने नारेबाजी करके हंगामा करके नारेबाजी करना शुरू कर दिया। 

बवाल 2

घटना देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर आनन-फानन मौके पर पहुंचे संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, डीसीपी सेंट्रल, एसीपी अनवरगंज ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों से सहयोग की अपील की। सोमवार शाम करीब सात बजे सदभावना चौकी के पास स्थित चंद्रेश्वर हाते के सामने मंदिर में श्री राम का भव्य आयोजन चल रहा था। 

बवाल 3

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान नारायणी धर्माशाला परेड पुस्तक मार्केट के रहने वाले मेडिकल रिप्रजंटेटिव अमन शर्मा अपनी बाइक से बेरीकेडिंग के अंदर से होते हुए नई सड़क की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार को ओवरटेक करते हुए डीजे के लिए लगे लाइटिंग वाले लोहे के ट्रेस में टक्कर मारते हुए भाग निकला। जिससे ट्रेस पीछे आ रहे बाइक सवार एमआर पर गिर पड़ा। जिससे उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। 

आनन-फानन लोगों ने शोर मचाते हुए घायल एमआर को इलाज के लिए पुलिस की मदद से उर्सला भिजवाया। इसके बाद वहां मौजूद सैकड़ों राम भक्त आक्रोशित होकर कार सवार को एक विशेष समुदाय का बताते हुए हंगामा काटकर नारेबाजी करने लगे। महिलाओ और वहां मौजूद पुरुषों भी आक्रोशित हो उठे। सभी सड़क पर आकर हाथों में राम का झंडा लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस के हाथ पांव फूले तो तत्काल एतियातन को लेकर नई सड़क की ओर लाइट बंद करके अंधेरा कर दिया गया। 

बवाल 5

इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट के आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार, एसीपी अनवरगंज आईपी सिंह कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। राम भक्तों के कहने पर जेसीपी ने आरती किया। इसके बाद उन्होंने आयोजन में मौजूद सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फिलहाल आयोजन स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सदभावना चौकी चौराहे से नई सड़क चौराहे तक लगातार गश्त की गई। 

माहौल बिगड़ते देखा तो थिरकने को मजबूर हुए 

चंद्रेश्वर हाते के सामने आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों का साफ आरोप था कि बेरीकेडिंग लगी होने के बावजूद कार सवार भीड़ में कैसे घुस गया। इसके बाद भीड़ को भी नजरअंदाज करके कार दौड़ाकर डीजे के लाइट ट्रेस को गिरा दिया। ये चूक कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। सड़क पर फैलकर आक्रोशित लोग नारेबाजी करने लगे तो माहौल को संभालने के लिए तत्काल लोगों के बीच डीसीपी सेंट्रल (आईपीएस) और एसीपी अनवरगंज पुलिस कर्मियों के साथ भीड़ में पहुंचे और सभी से बातचीत करके समझाकर जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने लोगों का आक्रोश देखा तो थिरकने के लिए मनाना पड़ा।  

बवाल 1

कुछ ही देर में छावनी बन गया चौराहा

श्रीराम के आयोजन में चंद्रेश्वर हाता निवासी चेतन बाजपेई समेत सैकड़ों लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि कार से टक्कर मारने वाला विशेष समुदाय का है। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया तो और श्री राम भक्त वहां बढ़ गए। हंगामा देखकर पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और पूरे आयोजन स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। कंट्रोल रूम से कुछ ही देर में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। छावनी बने इलाके से लोग सकते में आ गए। इस दौरन कमिश्नरेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी रखी। 

बवाल 6

छतों से दुबके लोग देखते रहे

घटना को लेकर जैसे ही स्थिति तनाव पूर्ण हुई तो तत्काल कमिश्नरेट पुलिस के अलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। इस दौरान आयोजन स्थल के आसपास रहने वाले लोग छतों से दुबकर पूरे माहौल को देखते रहे। वहीं हंगामा के बाद पुलिस नई सड़क, रिजवी रोड, पेचबाग, परेड, मूलगंज, बिसात खाना में चहलकदमी शुरू कर दी। इस दौरान वहां भीड़ लगाए लोगों को वहां से हटा दिया। 

आयोजन स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, कि कार चालक कौन है, कहां का रहने वाला है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, लोगों से भी सहयोग करने की अपील की गई है।    -आनंद प्रकाश तिवारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था  

ये भी पढ़ें- Kanpur में जूही के बाद स्वरूप नगर में जानलेवा साबित हुई अंगीठी, एमरॉल्ड गार्डेन में दम घुटने से नौकर की मौत

संबंधित समाचार