लखनऊ : प्रभु श्रीराम का हुआ आगमन, भगवा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे लोग, नेताओं को लेकर कह दी यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही सारा देश खुशी से झूम उठा। पूरा देश इस ऐतिहासिक क्षण को अपने-अपने मोबाइल और टीबी से देख रहा था। राजधानी लखनऊ में इस अवसर अप लोगों ने अपने- अपने तरीके से खुशी जाहिर की। कहीं भंडारा हो रहा था, तो कहीं शोभायात्रा निकाली जा रही थी। सड़क पर हर तरफ भगवा झंडा ही दिखाई पड़ रहा था।

इस दौरान पुराने लखनऊ में भी प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। राम दरबार का सजा रथ, राम भजन पर झूंमते युवक और जय श्रीराम के गगन भेदी नारों के साथ केसरिया पगड़ी व हाथ में भगवा ध्वज लिये राम भक्तों की टोली से पूरा इलाका राम मय हो गया।

यह शोभायात्रा मेंहदीगंज इलाके के स्थानीय लोगों ने निकाली थी। इस शोभायात्रा में करीब 600 लोग शामिल हुये। क्षमा तिवारी, आदित्यमणि तिवारी, सीमा कश्यप, कमलेश राजपूत, नीलम कश्यप, आदर्श कश्यप, विवेक कश्यप ( राजा ), शनि राजपूत, दुर्गा प्रसाद साहू, सौरभ साहू के नेतृत्व में चल रही राम भक्तों की टोली ने टिकैत गंज उंचवा से शोभायात्रा की शुरूआत की। इस दौरान लेबर कालोनी वार्ड के सभासद अजय दीक्षित, क्रिश तिवारी, सोनू राजपूत, सुमित साहू, लकी कश्यप, अरुण कश्यप, मोनू कश्यप, बबलू कश्यप, आनंद साहू, रोहित कश्यप भी मौजूद रहे। यह शोभायात्रा मेंहदी गंज, मां शीतला देवी मंदिर, राम जानकी मंदिर, महादेव मंदिर होते हुये टिकैत गंज उंचवा पर आकर शोभायात्रा रुकी। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों ने इलाके में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। साथ ही स्थानीय नेताओं को चुनाव में सबक सिखाने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें : रामोत्सव: रामलला के आगमन पर बेटी का हुआ जन्म, परिजन बोले- प्रभु श्री राम का प्रसाद, शस्त्रिका रखेंगे नाम

संबंधित समाचार