लखनऊ: प्राण प्रतिष्ठा के बीच राम रंग में रंगे Akhilesh Yadav, कहा- पावन हृदय में बसते हैं ‘सियाराम'

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पत्थर की मूर्ति भगवान बन जाएगी - अखिलेश यादव

अमृत विचार, लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। सपा मुखिया ने कहा कि सियाराम उस पावन हृदय में बसते हैं, जो रीति-नीति-मर्यादा का मान करता है। बता दें कि अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘‘उस पावन हृदय में बसते हैं ‘सियाराम', जो करता रीति-नीति-मर्यादा का मान'' वहीं इसके अलावा उन्होंने एक एनिमेटेड वीडियो भी शेयर किया है। इसमें राम, लक्ष्मण और सीता के साथ अयोध्या पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

इसके अलावा सोमवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की ''प्राण प्रतिष्ठा के बाद पत्थर की मूर्ति भगवान बन जाएगी।'' उन्होंने कहा कि भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी कहा जाता है और हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। जो लोग भगवान राम द्वारा दिखाई गई रीति, नीति और मर्यादा का पालन करते हैं, वे उनके सच्चे भक्त हैं। वहीं राम राज्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामराज तब होता है जब गरीब दुखी नहीं होते, युवा खुश होते हैं और हर कोई खुश रहता है।

 

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर AAP ने किया हवन-पूजन, बताया खुशी और उत्साह का पल

संबंधित समाचार