बरेली: किसानों को 150 करोड़ का मुआवजा बांटने के बाद फोरलेन का काम शुरू
बरेली-सितारगंज फोरलेन परियोजना पर एनएचएआई 2857 करोड़ रुपये करेगा खर्च
बरेली, अमृत विचार। एनएचएआई ने बरेली-सितारगंज फोरलेन परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। सदर और नवाबगंज तहसील की अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा लेने के बाद जेसीबी से समतल किया जा रहा है।
परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि भारत माला कॉरिडोर में शामिल 71 किमी लंबे बरेली-सितारगंज फोरलेन परियोजना पर 2857 करोड़ की रकम खर्च की जाएगी। निर्माण की जिम्मेदारी मैनपुरी की कंपनी को दी गई है। काफी समय से अधिग्रहीत जमीन पर कब्जे के लिए खींचतान चल रही थी। इसके लिए शासन में भी कई बार पत्राचार किया गया। अब सभी अड़चनें दूर हो गई हैं।
एसएलएओ बरेली और नवाबगंज तहसील के 20 गांवों के किसानों को करीब 150 करोड़ का मुआवजा बांटा जा चुका है। दावा किया कि 80 फीसदी से अधिक मुआवजा बंटते ही एनएचएआई ने जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एनएचएआई की टीमें अधिग्रहीत जमीन को जेसीबी से समतल कर रही हैं। अब तक करीब 15 फीसदी जमीन पर एनएचएआई कब्जा ले चुका है।
ये भी पढ़ें- बरेली: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वजह से पुलिस रही अलर्ट, ड्रोन कैमरों से की निगरानी
