हुडा रिफंड ‘घोटाला’ मामले की जांच में ईडी ने उत्तर भारत के राज्यों में की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) में कथित फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में कई स्थानों और हिमाचल प्रदेश में एक स्थान पर छापेमारी की। आधिकारिेक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी इन शहरों में लगभग 18 परिसरों की तलाशी ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भी एक स्थान पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। 

सूत्रों ने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी के एक मामले से संबंधित है जो हुडा में कथित 70 करोड़ रुपये के फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़ा है। हुडा को अब ‘हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण’ के नाम से जाना जाता है। हुडा के कम से कम छह अधिकारियों की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है। 

ये भी पढे़ं- सीएम मोहन यादव ने कहा- मध्य प्रदेश में भगवान राम से जुड़े स्थानों को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

 

संबंधित समाचार