बाराबंकी : अयोध्या की ओर बढ़ रहा राम भक्तों का रेला, पुलिस ने की न जाने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज भी परिवर्तित रहेगा मार्ग, नहीं चलेंगी बसें

बाराबंकी, अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि के नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन भी अयोध्या मार्ग पर प्रतिबंध बरकरार रहा। अयोध्या जाने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से अयोध्या ना जाने की अपील की। हालांकि पैदल और अपने निजी वाहनों से अयोध्या जाने वालों का तांता लगा रहा।

मंगलवार को भी अयोध्या जाने वाले लोगों को पुलिस विनम्रतापूर्वक रुकते रही। अयोध्या की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध बरकरार रहा। बसें भी नहीं चल रही हैं। टैक्सियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहा। मंगलवार को भी लोग अयोध्या पैदल जाते हुए दिखाई दिए। निजी वाहनों से अयोध्या की ओर जाने वाले रोगों को भी जिले की सीमा पर रोका जा रहा है। उनसे विनम्रता पूर्वक न जाने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके पैदल, साइकिल और मोटरसाइकिल से लोग अयोध्या की ओर बढ़ रहे हैं।

पुलिस द्वारा की गई ट्वीट में कहा गया है कि अयोध्या में भारी भीड़ है इसलिए लोग अभी अयोध्या न जाएं। पुलिस के सन्देश के बाद रास्ते में फंसे राम भक्तों की मुसीबत बढ़ गई है। भीषण ठंड में उनके समक्ष ठहरने की समस्या उत्पन्न हो रही है।

16 - 2024-01-23T125841.287

ये भी पढ़ें -बहराइच : बाइक सवार होमगार्ड को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, ड्यूटी से घर जाते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार