बहराइच : बाइक सवार होमगार्ड को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, ड्यूटी से घर जाते समय हुआ हादसा
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के फखरपुर थाने से ड्यूटी कर वापस घर जाते समय बाइक सवार होमगार्ड जवान को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर साथी होमगार्ड शव लेकर घर आ रहे हैं।
फखरपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी राम मूरत यादव (50) पुत्र सियाराम यादव होमगार्ड के पद पर तैनात थे उनकी ड्यूटी फखरपुर थाने में थी। सोमवार शाम को ड्यूटी के बाद होमगार्ड जवान बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के पारले चीनी मिल रोडवेज बस में बाइक में टक्कर मार दी। इसमें होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने होमगार्ड जवान को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होमगार्ड के निधन पर जिला कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष हीरालाल भास्कर, ओमकार वर्मा, बेचू लाल यादव, मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव, सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव, शोभाराम चौरसिया, गंगा प्रसाद दुबे, राजू बाजपेई, राजकुमार सिंह, कंपनी कमांडर निर्मल कुमार जैन, ठाकुर प्रसाद तिवारी ने शोक जताया है।
ये भी पढ़ें -फरजाना के घर हुआ बेटे का जन्म, नाम रखा राम रहीम
