Jalaun Accident: ट्रक से टकराई बस... मची चीख-पुकार, 20 श्रद्धालु घायल, दो की हालत गंभीर, चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे थे सभी
जालौन में ट्रक से बस के टकराने में श्रद्धालु घायल।
जालौन में ट्रक से बस टकरा गई। हादसे के बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार 67 में 20 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी है।
जालौन, अमृत विचार। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आगे जा रहे वाहन में पीछे से तेज रफ्तार लग्जरी बस ने टक्कर मार दी। घने कोहरे के चलते बस चालक को आगे वाहन दिखाई नहीं दिया। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बस में सवार 67 श्रद्धालुओं में से 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा होते ही सूचना पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की टीम एवं क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंगलवार की सुबह 207 किलोमीटर संख्या के पास घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। चित्रकूट से मथुरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी शताब्दी बस जनपद जालौन में पहुंची थी। इस दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
बस की रफ्तार तेज थी, जिस वजह से उसके चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस आगे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस व बुंदेलखंड राहत टीम को दी। सूचना पाकर दोनों टीमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर पहुंची।
जहां पर बस में सवार घायल यात्रियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की क्रेन से अलग कर यातायात बहाल कराया गया।
घायलों का जुंबानी
बस में सवार श्रद्धालु महावीर, सुनीता ,बेनीवाई, ब्रह्मानंद,आदि घायलों ने बताया कि वह बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे चित्रकूट दर्शन करने गए हुए थे और वह वापस अपने घर कोटा जा रहे थे तभी यह रास्ते में हादसा हो गया। हादसा किन कारणों से हुआ उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें- VIDEO: मस्जिद में घुसा चोर… बेहद चालाकी से मोबाइल और जैकेट की पार, ऐसे फंस गया पुलिस के जाल में
