हरदोई: बंद मकान से 5.15 लाख का माल समेट कर फरार हुए चोर, भजन-कीर्तन में शामिल होने गए थे घर वाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शातिर चोरों ने अयोध्या में हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा के बीच मनाए जा रहे रामोत्सव के दौरान मंदिर में हो रहे भजन-कीर्तन सुन रहे घर वालों के बंद मकान में घुस कर वहां से करीब दो लाख 60 हज़ार की नगदी और लाखों का माल-जेवर पार कर ले गए। इस बारे में एसएचओ साण्डी छोटेलाल ने बताया है कि मामला संदिग्ध लग रहा है, फिलहाल जांच की जा रही है।

बताया गया है कि साण्डी कस्बे के कस्बे के मोहल्ला सराय मुल्लागंज निवासी रामनरेश का भौराजपुर रोड पर एक नया मकान बना है। सोमवार को मनाए जा रहे रामोत्सव के दौरान उनके मकान के पास रात में मंदिर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। जिसमें रामनरेश और उसका पूरा परिवार शामिल होने गया था, उसी बीच देर रात को वहीं पर बाइक मैकेनिक की दुकान चलाने वाला छोटा पुत्र बाइक घर में चार्ज हो रहे मोबाइल को लेने पहुंचा, तो वहां से उसका मोबाइल गायब था।

इतना ही नहीं वहां कमरे में रखे बक्से का सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। बगल के कमरें का भी ताला टूटा मिला। उसकी जानकारी देने पर परिवार के लोग पुराने मकान पहुंचे। रामनरेश के बड़े पुत्र दीपक के मुताबिक मोबाइल के साथ थ्रेशर बिक्री के मिले डेढ़ लाख समेत करीब दो लाख साठ हजार की नकदी,एक सोने का हार,एक जोड़ा झुमकी, चांदी की गुलशन पट्टी,करधनी और नौ पेटी  मोबिल चोरी हो गया। इस बारे में एसएचओ साण्डी घोटेलाल ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, फिलहाल सारे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-UP के शहर हुए अब और ज्यादा सेफ, लगाए गए 1 लाख सीसीटीवी कैमरे

 

 

संबंधित समाचार