बरेली: मेडिकल संचालक से बीएएमएस का कोर्स कराने के नाम पर लाखों की ठगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक 49 वर्षीय फार्मेसिस्ट को बीएएमएस का कोर्स कराने के नाम पर दो लोगों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली और उसके आधार कार्ड आदि सर्टिफिकेट लेकर उनका फर्जी डाक्टरी का रजिस्ट्रेशन करा दिया। मेडिकल संचालक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

थाना इज्जतनगर के हार्टमैन तिराहा आनंद  विहार कालोनी निवासी 49 वर्षीय राजेश गुप्ता पुत्र रघुवर दयाल गुप्ता ने बताया वह हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मेडिकल चलाते हैं। उनके पास सुभाषनगर निवासी अमाल सक्सेना और हरिशंकर निवासी मिनी बाईपास मठ लक्ष्मीपुर जो प्रियांश जनरल स्टोर नाम से अपनी दुकान चलाता है, आते थे।

उन्होंने बताया कि  उनके मेडिकल की दुकान पर  अमाल सक्सेना जोकि पेशे से आयुर्वेदिक दवाओं के सेल्स रिप्रेजटेटिव हैं के साथ हरीशंकर का आना जाना था। दोनों ने उन्हें बताया कि उनके पास श्रीराम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल मेरठ के कर्मचारी का आना जाना है। वह उनको बीएएमएस का कोर्स करा सकते हैं।

उन्होंने आरोपियों को एडमीशन कराने के  नाम पर दो लाख रुपे एठ लिए और वहां के कर्मचारी से मिलकर उनका डाक्टरी का रजिस्ट्रेशन करा दिया। जब राजेश गुप्ता को अपने साथ ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

ये भी पढ़ें-बरेली के हर सहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स ने दी रामलला के बाल स्वरुप को कंचन काया

संबंधित समाचार