सुलतानपुर: अयोध्या नहीं जा रही निगम की बसें, अत्यधिक भीड़ होने के चलते लगाई गई रोक
सुलतानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने की लालसा लिए दूसरे प्रांतों के सैकड़ों लोग सुलतानपुर पहुंचे हैं। सुरक्षा के चलते प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही जिले की सीमा सील होने के चलते अयोध्या नहीं पहुंच पाए थे। सोमवर की बस संचालन शुरू हो जाने से लोगों ने राहत की सास ली, लेकिन अयोध्या में अधिक भीड़ होने के चलते बस संचालन पर रोक लग जाने से श्रद्धालुओ में निराशा दौड़ गई।
महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, काश्मीर आदि प्रदेशों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। सुरक्षा को देखते हुए अयोध्या आने वाली ट्रेनों का ठहराव सुलतानपुर हो गया था। जिसके चलते राम भक्तों का जत्था सुलतानपुर पहुंचा। बस स्टेशन से बस न संचालित होने के चलते राम मंदिर की आस में पैदल ही अयोध्या निकल पड़े।
सीमा सील होने के चलते पुलिस द्वारा उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं मिला। लेकिन भक्तों का हौसला नहीं डिगा, रैन बसेरा में रात गुजारी। आस थी कि अगले दिन उन्हें अयोध्या में प्रवेश मिल जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समापन के बाद सोमवार की देर शाम बस संचालित हुई, लेकिन फिर बंद हो गई, बस बंद हो जानें से श्रद्धालुओ में निराशा छा गई।
एआरएम रोडवेज नागेंद्र पांडेय ने बताया कि अयोध्या में अत्यधिक भीड़ होने के चलते बस संचालन बंद करने का निर्देश उच्च अधिकारियों द्वारा मिला है। निर्देश मिलते ही फिर बस संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
जमोली बार्डर पर मुस्तैद प्रशासनिक अमला
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के रास्ते अयोध्या जा रहे श्रद्धालु जमोली बार्डर और कूरेभार में रोका गया है। अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए सुलतानपुर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं का काफिला रोक लिया है। कूरेभार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। बैरीकेडिंग पर पुलिस तैनात है।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों से उन्हें अस्थाई ठहराव स्थल पहुंचने की कसरत शुरू हुई है। एसडीएम सदर समेत कई प्रशासनिक अफसर राजमार्ग पर मुस्तैद। एडीएम प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों को लगाकर श्रद्धालु यात्री ठहराव स्थल भेजे जा रहे हैं। जहां पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पानी आदि की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: नगर पंचायत चेयरमैन ने मंदिर में जड़ा ताला, लोगों पूजा-पाठ करने से रोका, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें Video
