बहराइच: बच्चों ने बनाई राम दरबार की झांकी, सम्मानित हुए जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक
जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। आरपीएसस माडर्न पब्लिक इंटर कालेज जरवलरोड परिसर में राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवकों एवं सहयोगियों का सम्मान समरोह आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के दो दर्जनों अधिक से राम भक्तों के योगदान के प्रति सम्मानित किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक एवं आरपीएस माडर्न पब्लिक इंटर कालेज जरवलरोड के प्रबंधक रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा कारसेवकों का अभिनंदन समरोह आयोजित कर जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के क्षेत्रीय कारसेवकों को अंगवस्त्र एवं मल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रज्ञा प्रवीण श्रीवास्तव एवं सरिता पोरवाल तथा संचालन विद्यालय के अध्यापक विनीत कुमार सिंह के द्वारा किया गया।
विद्यालय परिवार के बच्चों के द्वारा तैयार राम दरबार की अद्भुत झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति के मध्य सम्मान समोरोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक एवं विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आज रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का विजय दिवस है उन्होंने याद दिलाया कि इस संघर्ष में अब तक लाखों लोगों के बलिदान और संघर्ष के बल पर मोदी और योगी की दृढ़ संकल्प शक्ति से रामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।
भाजपा नेता एवं लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता एवं समाजसेवी कृष्ण कुमार गुप्ता के द्वारा विहिप के जिला संरक्षक एवं कार्यक्रम आयोजक को पगड़ी पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करते हुए उनके कृतित्व व्यक्तित्व की सरना रहना करते हुए कहा कि श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में जरवलरोड क्षेत्र के 68 विहिप भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने जेलभरो आंदोलन में गिरफ्तारी देकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है।
सम्मान के क्रम में लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता, अभयकुमार जैन, कृष्ण कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश अवस्थी, संजय राव, ओम प्रकाश गुप्ता अवधबिहारी दीक्षित, रंग बिहारी मिश्रा, अजय कुमार वर्मा, चंद्र कुमार जैन रामनेवाज वर्मा, शिव नायक सिंह प्रदीप कुमार अग्निहोत्री, माया शुक्ला शिवप्रसाद सिंह उदय भान सिंह डॉक्टर महेश श्रीवास्तव धर्मराज पांडे सुरेंद्र सिंह मनीष सिंहअवधेश श्रीवास्तव ,विद्यालय अध्यापक खुशबू सिंह सबीना राहुल राव हरेंद्र यादव बंशीधर आदि अध्यापक मौजूद रहे क्षेत्रीय आदोलनकारियों अथवा उनके उत्तराधिकारियों को प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अंगवस्त्र एवं फूलमाला भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ो छात्र अभिभावक गणमान्यजन विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। आये हुए अतिथियों के प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव एवं प्रज्ञा प्रवीण श्रीवास्तव ने आभार जताया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: नगर पंचायत चेयरमैन ने मंदिर में जड़ा ताला, लोगों पूजा-पाठ करने से रोका, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें Video
