अयोध्या: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए हैं। हालांकि अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं …

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए हैं। हालांकि अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोकुला पूरे बेचाई पाण्डेय गांव निवासी 26 वर्षीय अनीता ने बुधवार की देर रात घर में साड़ी के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसका पति आनन्द कुमार अपने दूसरे घर पर अपनी मां से मिलने गया हुआ था। जब वह घर लौटा तो उसे अनीता का श‍व फांसी पर लटका हुआ मिला। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।

मृतका के पिता ने बताया कि आए दिन दोनों में झगड़ा हुआ करता था और इससे तंग आकर अनीता ने आत्महत्या कर ली। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अनीता इससे पहले भी कई बार अत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया के अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। घटना की सत्यता का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

संबंधित समाचार