बाराबंकी: चित्रगुप्त धाम में सपरिवार विराजे भगवान चित्रगुप्त, विधि विधान पूर्वक हुई प्राण-प्रतिष्ठा, निकाली गई भाभी शोभा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। धनोखर चक्रर्तीथ के निकट चित्रगुप्त धाम में मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त परिवार की प्रतिमाओं की विधि विधान पूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा की गई।इस अवसर पर नगर में धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कायस्थ समाज के नेता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रंजीत बहादुर ने कहा कि नगर की जनता का सपना पूरा हुआ। 

प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्होनें  मंदिर समाज को समर्पित किया।  बताया कि इस मंदिर में समाज या अन्य समाज का कोई हिन्दू व्यक्ति अपने परिवार में होने वाले कार्यक्रम व संस्कार आयोजित कर सकता है। इसको बनने में मेरे योगदान के साथ-साथ कायस्थ समाज के साथ ही अन्य समाज के नागरिकों का योगदान का शामिल है।
  
आचार्य कुलदीप शास्त्री एवं कृपा शंकर की उपस्थित में भगवान चित्रगुप्त परिवार की 15 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोचार के साथ शुरू होकर, प्रमुख मूर्ति को सात प्रमुख मंदिरों में धनोखर मंदिर, धर्मशाला, ठाकुर द्वारा, श्निदेव मंदिर, नागेश्वर नाथ एवं कैलाश  आश्रम ले जाया गया। उसके बाद हवन करवाकर भंडारे की शुरुआत की गई। 

इससे पूर्व  शोभा यात्रा का बड़ा ठाकुर द्वारा के सामने अध्यक्ष पवन कुमार वैश्य, प्रभात वर्मा व आलोक श्रीवास्तव, एवं महाबीर द्वारा स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। पुजारी आदित्य ने मूर्तियों की आरती की।

इस मौके पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने सुभाष श्रीवास्तव, हरिहर श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, अमरजीत श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश निगम, नवनीत श्रीवास्तव, विनय  श्रीवास्तव, बेबी अनुराग, आलोक अध्यापक एवं एड. बब्बन सिंह मौजूद थे।  

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने खत्‍म किया राम मंदिर का मुद्दा, बोले अंसारी- अब भागवत की 'कलह खत्म करने' की बात पर हो अमल

 

संबंधित समाचार