बस्ती: राम मंदिर पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया क्षेत्र में सोशल मीडिया पर राम मन्दिर पर अपमान जनक पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति के विरूद्ध मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर्रैया थाना क्षेत्र के मनिकरपुर ग्राम निवासी सुनील कुमार सिंह ने तहरीर देकर कहा है कि शहबान निवासी ग्राम मंझारी ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के मन्दिर पर अपमान जनक पोस्ट किया है, जिससे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हो रही है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 153 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, तथा आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ने खत्‍म किया राम मंदिर का मुद्दा, बोले अंसारी- अब भागवत की 'कलह खत्म करने' की बात पर हो अमल

 

 

 

 

संबंधित समाचार