बरेली: मार्च तक बन पाएगी मुंशीनगर की सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधायक निधि से बन रही सड़क का ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग करा रहा निर्माण

बरेली, अमृत विचार। मुंशी नगर में बदहाल सड़क मार्च तक बन पाएगी। इंजीनियरों का कहना है बजरी और पत्थर का रोड़ा बिछाया जा रहा है। ठंड के चलते सीसी रोड निर्माण की रफ्तार धीमी है। दूसरी तरफ दिक्कत है कि जिन गलियां में पत्थर बिछाकर बजरफुट डाल दिया गया है, इससे लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है।

दरअसल पिछले साल वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार के समक्ष काॅलोनी के लोगों ने बदहाल सड़क के निर्माण की मांग उठाई थी। सड़क खराब होने के साथ पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं थी। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय शर्मा ने बताया कि शहर की एक फर्म का 78.44 लाख रुपये में ठेका दिया गया है। काम शुरू हो चुका है, लेकिन, सर्दी का मौसम होने की वजह से अभी कुछ दिक्कत बनी है। काम मार्च तक हर हाल में पूरा हो जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली से स्पेशल ट्रेन में 400 यात्री जाएंगे अयोध्या, डीआरएम ने जंक्शन पर देखी व्यवस्था

 

संबंधित समाचार