अयोध्या : दो दिन बढ़ाई गई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी, सीएम की समीक्षा के बाद जारी हुआ आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलाल के दर्शन पूजन के लिए रामनगरी में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब तथा इससे उपजे हालात को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने विशेष सुरक्षा ड्यूटी 2 दिन बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री की भीड़ नियंत्रण को लेकर निरीक्षण और समीक्षा के बाद प्राण प्रतिष्ठा विशेष ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 जनवरी तक ड्यूटी पर बने रहने को कहा गया है। हालांकि मेरठ जोन से आवंटित पीएसी और पुलिस को इस आदेश से बाहर रखा गया है। 

गौरतलब है कि 22 जनवरी को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, विभिन्न अतिविशिष्ट,विशिष्ट महानुभावों के शिरकत के मद्देनजर शान्ति,कानून एवं व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय ने समारोह खत्म होने के बाद 23 जनवरी तक ड्यूटी आवंटित की थी। मंगलवार को दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब और पहली पाली में हुई व्यवस्था के बाद मुख्यमंत्री मैं जिले का दौरा कर आला अधिकारियों को सुचारू दर्शन और व्यवस्था की हिदायत दी। जिसके बाद प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तथा स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने डेरा डाल रखा है। 

पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश एल आर कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा विशेष ड्यूटी के लिए मुख्यालय स्तर से 23 जनवरी तक की अवधि के लिये आवंटित राजपत्रित अधिकारी, अराजपत्रित पुलिस कार्मिक, प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक,मुख्य आरक्षी सिविल पुलिस व पीएसी बल में से मेरठ जोन के जनपदों से आवंटित पुलिस को छोड़कर शेष सभी की ड्यूटी तक बढ़ायी जाती है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर : अयोध्या हाइवे पर दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

संबंधित समाचार