राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोकने की भाजपा कर रही कोशिश- कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने आज देश में हो रहे बलात्कार आदि घटनाओं को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कहा कि जिस तरह से कई महीनों से मणिपुर जल रहा है जिसकी सुध सरकार ने अभी तक नहीं ली। 

राहुल गांधी ने वहां के हालात देखकर लोगों की मदद का बीड़ा उठाया, जिसे देखकर भाजपा सरकार बौखला गई है। जगह-जगह उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोका जा रहा है। लगातार जनता कांग्रेस से जुड़ रही है, भाजपा सरकार में हलचल मच गई है, वह अपनी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असलम चौधरी ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से कहा।

आगे कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक यात्रा को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। यह यात्रा भारत की जनता को न्याय दिलाने के लिए की जा रही है। यह यात्रा सांप्रदायिक दंगों से पीड़ित लोगों को न्याय देने के लिए की जा रही है।

यह भी पढ़ें-  बरेली: हत्या के मामले में सजा काट रहे सेंट्रल जेल के कैदी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार