प्रयागराज: अरुणाचल प्रदेश के sdm को ट्रेन में पड़ा दिल का दौरा, नाक से बह रहा था खून!, हड़कंप
जीआपी ने एसडीएम को छावनी अस्पताल में कराया भर्ती
प्रयागराज। दिल्ली के शहदरा के रहने वाले व अरुणाचल प्रदेश के लोवर दिबांग वैली जिला के एसडीएम गौरव पंवार (30) को ट्रेन में अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद ट्रेन में अफरा तफरी मच गयी। तत्काल जीआरपी को सूचना दी गयी। अगले स्टेशन के आने पर उन्हे उपचार के लिए भेजा गया।
दिल्ली के शहदरा के रहने वाले गौरव पंवार अरुणाचल प्रदेश के लोवर दिबांग वैली जिला के एसडीएम है। रविवार को वह डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन से दिल्ली से असम जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मनौरी के पास इनकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद रात करीब एक बजे उन्हें प्रयागराज जंक्शन पर उतारा गया। तब तक वह बेसुध हो चुके थे।
गौरव पंवार के पास जेब से आईकार्ड मिला जिससे उनकी पहचान हो सकी। उनके पास दो फोन भी थे। मगर लॉक होने के कारण परिजनों से बात नहीं हो सकी।एसडीएम को पहले कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें बेली अस्पताल ले जाया गया। जहां से छावनी अस्पताल भेज दिया गया। छावनी अस्पताल ले जाते वक्त इनके नाक से खून बह रहा था। इनका बीपी 222-116 और शुगर 560 था।
गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज के कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस वक्त उन्हें एमआईसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन कानपुर में रुकी थी। उस वक्त वह फुल टीशर्ट पहने हुए थे माना जा रहा है कि कोल्ड शॉक के कारण इन्हें दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल हालत स्थिर होते ही दिल्ली एम्स रेफर करने की तैयारी है।
यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: किशोरी के साथ छेड़छाड़ के दोषी को मिली तीन साल की सजा, लगा अर्थदंड
