पीएम ने समाज के हर वर्ग को दिया सम्मानः रेनू तिवारी
महिला मोर्चा ने किन्नर समाज की 11 बहनों को किया सम्मानित
सुलतानपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर किन्नर समाज की एक दर्जन बहनों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी के संयोजन में सुपर मार्केट स्थित भाजपा नगर कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा निषाद, कार्यक्रम संयोजक रेनू तिवारी की अगुवाई में 11 किन्नरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किन्नरों की गुरु माता भारती, मधु, काजल, चांदनी, दीपा, विशाखा, मुस्कान, सवानो आदि मौजूद रही। कार्यक्रम संयोजक रेनू तिवारी ने किन्नर समाज को पार्टी की नीति-रीति व विचारधारा से अवगत कराया।
रेनू तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया है। किन्नर समाज की सामाजिक दृष्टि से अहम योगदान व भूमिका होती है। इस मौके पर किन्नर समाज की गुरु माता भारती ने कहा कि आज हमें भाजपा की ओर से जो सम्मान मिला है वह सराहनीय है। इससे हमारा समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर रीना जायसवाल, गीता पांडेय, पूनम अग्रहरि, मीना पांडेय आदि रहीं।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अरुणाचल प्रदेश के sdm को ट्रेन में पड़ा दिल का दौरा, नाक से बह रहा था खून!, हड़कंप
