प्रयागराज: महंत राजेन्द्र दास का बड़ा बयान, पीएम नरेंद्र मोदी को बताया सबसे बड़ा जगद्गुरु
प्रयागराज, अमृत विचार। 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद बुधवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री राजेंद्र दास ने बड़ा बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा जगद्गुरु, योगी और संत बताया है। उन्होंने कहा है जो शंकराचार्य बेतुका बयानबाजी कर रहे हैं उन्हें अखाड़ा परिषद महाकुंम मेले में प्रवेश नहीं करने देगा।
बता दें पांच सौ वर्षों से तंबू में विराजमान भगवान श्री राम की 22 जनवरी को ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हांथो से की गयी। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई शंकराचार्यों ने विरोध करते हुए बयान बाजी की थी। जिसको लेकर निर्मोही अखाड़ा के महंत व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री राजेन्द्र दास नेबयान जारी किया है।
उन्होंने वीडियो के बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े जगद्गुरु, संत है। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में जो फर्जी शंकराचार्यों ने यह कहा कि बिना शंकराचार्य के प्राण प्रतिष्ठा नहीं होती है तो इसका भी प्रमाण दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य वासूदेवानंद सरस्वती स्वयं मौजूद थे। इसलिये फर्जी शंकराचार्यों की बाते बिल्कुल गलत है।
उन्होंने बिना नाम लिए शंकराचार्य को बताया फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि जो बयानबाजी कर रहे है वह केवल टीवी, अखबार की सुर्खियों में बने रहने के लिए विरोध कर रहे है। महंत राजेंद्र दास ने कहा कि फर्जी जगद्गुरु बने लोगो को देश से बाहर निकाला जाएगा। इसके अलावा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एक बैठक कर आगामी महाकुंभ में इन्हें मेले में प्रवेश करने पर भी रोक लगाएगा। इन्हें मेले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
