शाहजहांपुर: अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर कोच की वेटिंग 45 पहुंची, जनरल में बढ़ी भीड़
शाहजहांपुर, अमृत विचार: प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने ट्रेनों में रिजर्वेशन कराना शुरू करा दिया। अयोध्या जाने वाले ट्रेनों में स्लीपर कोच की 45 वेटिंग चल रही है। इसके अलावा अयोध्या जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पैर रखने की जगह नहीं है। साथ ही दो ट्रेनों में दो-दो अनारक्षित कोच व स्लीपर कोच लगाए गए है।
बता दे कि डाउन व अप लाइन की दून एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस, अयोघ्या कैंट- दिल्ली एक्सप्रेस, सियालदहा एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस अयोध्या होकर जाती है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दो दिन ट्रेनें अयोध्या न जाकर दूसरे रुट से वाराणसी के लिए गई थी। प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब ट्रेनें अयोध्या होकर जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम लला दशैन के लिए लोगों ने अयोध्या जाना शुरु कर दिया। अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में लोगों ने रिजर्वेशन कराना शुरु कर दिया।
डाउन लाइन की अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में 28 जनवरी तक वेटिंग 45 पहुंच गई है। कुछ श्रद्धालुओं ने मन बनाया कि अयोध्या के लिए तत्काल रिजर्वेशन टिकट कराएंगे। रिजर्वेशन न मिलने से कुछ श्रद्धालु ट्रेन के जनरल कोच में अयोध्या जा रहे है। जनरल कोच में पैर रखने की जगह तक नहीं है। जनरल कोच में भीड़ चल रही है। भीड़ को देखते हुए दून एक्सप्रेस दो अनारक्षित कोच व दिल्ली-अयोध्या कैंट में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए गए है। सीआरएस मनोज दीक्षित ने बताया कि अयोध्या की स्लीपर कोच की वेटिंग 45 चल रही है।
सुरक्षा की दृष्टि से फालतू गेट बंद करने के आदेश
शाहजहांपुर। अयोध्या जाने वाली ट्रेनों को लेकर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए है। साथ ही स्टेशन परिसर में फालतू गेट खुले है, उनको बंद कर दिया जाए। आरपीएफ व जीआरपी स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की तलाशी ले और अयोध्या जाने वाली ट्रेनों पर पैनी नजर रखी जाए।
पुलिस चौकी अशफाक नगर के पीछे तेल टंकी वाले पुल का प्लेटफार्म एक आने वाला रेल फाटक व पूर्वोत्तर रेलवे का फाटक बंद कराया जाए। मालगोदाम रोड पर स्थित द्धितीय श्रेणी प्रतीक्षालय पर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। सरकुलेटिंग एरिया में सतर्कता वरती जाए।
