बदायूं: सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए परिजन, शव रखकर लगा दिया जाम
जमीन में नींव भरने को लेकर हुआ था विवाद, बुजुर्ग की हुई थी हत्या
वजीरगंज, अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव धीमरपुरा निवासी बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन से ही शुरू हो गया था। पटाखे जलाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अपने गांव के संपर्क मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया। सीओ बिसौली सुनील कुमार दो थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी रामानंद शर्मा उर्फ कल्लू की मंगलवार शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उनका बेटा सचिन व पत्नी गुड्डो मारपीट में घायल हुए थे। मृतक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वीरेश, उसके भाई राजवीर, चाचा बौरे और चचेरे भाई रूपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी वीरेश और राजवीर को गिरफ्तार किया था।
बुधवार को बाकी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया। बिसौली और वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी जबकि आरोपियों के परिवार के अन्य लोग भी हत्या में शामिल थे।
उन्होंने कहा कि रामानंद शर्मा का ब्राह्मण इकलौता परिवार है जबकि हत्यारोपियों की संख्या ज्यादा है। वह लोग भी भी उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सीओ के समझाने पर वह मान गए। सीओ की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें- बदायूं: छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा... फिर छात्रा ने चप्पल से लगाई धुनाई
