Banda: 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन; पांच नए युवाओं समेत दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाता को मिला सम्मान...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

बांदा में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को ‘14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस’कार्यक्रम का आयोजन राजा देवी डिग्री कॉलेज में किया गया।

बांदा, अमृत विचार। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को ‘14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस’कार्यक्रम का आयोजन राजा देवी डिग्री कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। 

बांदा मतदाता दिवस 2

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल ने कहा कि आपका मतदान लोकतंत्र के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची का प्रकाशन 23 जनवरी को किया गया है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता सूची में अपने नाम अवश्य चेक कर लें और आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।  

कहा कि ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ मताधिकार बहुत ही महत्वपूर्ण है और यह अधिकार हमें बलिदान व त्याग के बाद देश को आजादी मिलने के बाद मिला है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मण्डल के सभी ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं व शहरी क्षेत्रों में लोगों को मताधिकार करने के प्रति जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम में डीआईजी अजय कुमार सिंह ने नये मतदाताओं से कहा कि उनको यह अवसर प्रथम बार मिला है।

बांदा मतदाता दिवस 3

वे अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए अपने आसपास के लोंगो को भी वोट डालने के लिए जागरूक करें। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि वोट डालने का सभी को समान रूप से अधिकार है।अपने इस अधिकार का उपयोग सभी को अवश्य करना चाहिए।इस अवसर पर आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग से आई एलईडीयुक्त मोबाइल वैन के माध्यम से विधानसभावार मतदान केन्द्रों में भ्रमण कर मतदान के प्रति आज से 25 फरवरी तक प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

इस अवसर पर आयुक्त ने सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता साक्षरता के अन्तर्गत 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पहली बार वोटर बने युवा मतदाताओं धर्मेन्द्र कुमार, वैशाली, नमन गुप्ता, प्रतिभा देवी, प्रांजलि मिश्रा व दिव्यांग मतदाता राजनारायण व वरिष्ठ मतदाता जुग्गीलाल को अंगवस्त्र भेंटकर और कार्यक्रम में निर्वाचन की मतदाता सूची तैयार करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ मनोहर निषाद, ललित कुमार, रवीन्द्र वर्मा, नये मुल्ला, गीता देवी, पुष्पा देवी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी, राजा देवी विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद कुमार शिवहरे, डॉ.अंजू शिवहरे, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य दीपाली गुप्ता समेत उप जिलाधिकारी सदर और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 
पांच बीएलओ व बीआरसी को मिला सम्मान 

पैलानी तहसील के सभागार में एसडीएम शशिभूषण मिश्र की अगुवाई में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जसपुरा की छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपनी आवाज बुलंद की। सिंधनकलां की मंडली ने मतदान जागरूकता संबंधी लोकगीत प्रस्तुत किया और छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर मतदान जागरूकता अभियान को मजबूत बनाया। एसडीएम ने पांच बीएलओ व बीआरसी को सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार  विकास पांडेय,पप्पू शुक्ला गौरीकलां, राकेश बाजपेई सोनामऊ, राकेश सिंह चौहान जसपुरा, पूर्व प्रधान राकेश चौरसिया पैलानी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

बांदा मतदाता दिवस 4 नरैनी (1)
 
नरैनी में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसडीएम विकास यादव ने कस्बा के स्व.दीनदयाल पाण्डेय आवासीय विद्यालय, राजकुमार इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत कई विद्यालयों के बच्चों के साथ नव मतदाता जागरूकता रैली निकालकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने व राष्ट्रहित में अपने मताधिकार का दायित्व निभाने के लिए जागरुकता संदेश दिया। 

बांदा मतदाता दिवस 5 नरैनी

उपजिलाधिकारी ने सभी को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। रैली में क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी, तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी प्रमोद सिंह, खंड शिक्षाधिकारी रावेंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री जमुना प्रसाद पाण्डेय समेत राजस्व, विकास समेत अनेक शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: माघ मेले के उद्घाटन से पहले सन्तों ने किया हंगामा; हाइवे रहा जाम, पोस्टर हटाने पर मामला हुआ शांत....

संबंधित समाचार