बरेली: कड़ाके की ठंड का तिरंगा आइटमों की ब्रिक्री पर असर, दुकानदार बोले- सर्दी में बच्चे नहीं आ रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इस बार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस शुक्रवार को है। अक्सर हर साल इस दिन बच्चे स्कूल ले जाने के लिए काफी दिन पहले से ही दुकानों से झंडे और तिरंगे के कई सामान खरीद लेते थे। लेकिन इस बार कड़ाके की ठंड की वजह से स्कूल बंद रहे और अब कम ही बच्चे स्कूल जा रहे हैं।

84654654654654

जिसका तिरंगे के आइटमों की बिक्री पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। वहीं कड़ाके की ठंड के कारण बच्चे कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिसके चलते शहर भर के विक्रेताओं को इस बार घाटा होने की आशंका है, क्योंकि गणतंत्र दिवस से पहले तिरंगे के काफी आइटमों का ढेर उनकी दुकानों में है और पिछले सालों की तुलना में बहुत कम बच्चे खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि तिरंगे के आइटम सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे ही खरीदते थे, लेकिन इस बार ज्यादा ठंड के चलते कुछ ही बच्चे खरीदारी के लिए आ रहे हैं। इससे उनकी बिक्री में खासा असर पड़ रहा है।

बता दें, कुतुबखाना, सिलेक्शन पॉइंट, संजय नगर और राजेंद्र नगर समेत शहर की तमाम जगहों पर इस बार कई नए-नए तिरंगे सामान सजे हुए हैं। जिनमें तिरंगा चश्मा, माला, बैज, लटकन स्टार, झंडे, बैंड, स्टीकर और पत्ता समेत कई आइटम शामिल हैं। जिन्हें खरीदने के लिए बच्चे तो कम, मगर सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग ही ठंड से बचते बचाते पहुंच रहे हैं।

दाम 
तिरंगा चश्मा - 20-30 रुपए
माला           - 20-40 रुपए
बैज             - 5-40 रुपए
लटकन स्टार- 25-50 रुपए
झंडा            -5-800 रुपए तक साइज अनुसार
बैंड             - 10-25 रुपए
स्टीकर        - 10-30 रुपए
गले का पत्ता - 20-50 रुपए
मिनी क्रॉस फ्लैग स्टैंड- 80-120 रुपए

इस बार ठंड और स्कूलों की छुट्टी से तिरंगे के सामान की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। बच्चे ही सबसे अधिक तिरंगे के सामान खरीदते थे, मगर वह भी कम आ रहे हैं। साथ ही इस बार तिरंगे सामान के दाम में भी महंगाई बढ़ी है---सतीश, झंडा विक्रेता।

यह भी पढ़ें- बरेली: नमो मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम के माध्यम से मोदी ने युवाओं से किया सीधे संवाद, दी शुभकामनाएं 

संबंधित समाचार