आज का राशिफल। 26 जनवरी, 2024

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने से लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। परिवार में किसी का विवाह तय हो सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।

वृष

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। शत्रु आपके सामने घुटने टेकते नजर आएंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पाने में आसानी होगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है।

मिथुन

आज पिछली गलतियों से सीखने के अवसर मिलेंगे। परिवार के लोग आपको कोई उपहार दे सकते हैं। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। आपको धन उधार लेने से बचना चाहिए। संतान की उन्नति से आप प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

आज परिवार में एकता और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। लंबित सरकारी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपसे लोग काफी प्रभावित रहेंगे। व्यापार में आप कुछ नया प्रयोग करेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

सिंह

आज घर की साज-सज्जा में आप धन खर्च करेंगे। आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। काम का दबाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में विवाद होने की संभावना बन रही है।

कन्या

आज व्यापारिक यात्रा की योजना बनेगी। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको यश प्राप्त होगा। लेखन कार्यों में जुड़े लोगों को ख्याति मिलेगी।

तुला

आज विदेशी स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भोग-विलास और ऐश्वर्य पर धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक

आज कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। ऑफिस में आपके काम का लोग श्रेय लेने का प्रयास करेंगे।

धनु

आज आपको काफी सावधान रहना चाहिए। बच्चों को बड़ों की डांट खानी पड़ेगी। पीठ और कमर में दर्द और थकान महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से परेशानी का अनुभव होगा। व्यवसाय में क्लाइंट्स के साथ रिलेशन खराब हो सकते हैं।

मकर

आज पुराना ऋण उतारने के लिए दिन उत्तम है। जीवनसाथी की सलाह लेकर काम करना शुभ होगा। व्यवसाय में अधिकतम काम बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। नए विषयों के अध्ययन के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

कुंभ

आज नि:स्वार्थ भाव से लोगों की मदद करेंगे। इसीलिए लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। जॉब में मनोयोग से काम करेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मीन

आज आपकी योग्यता लोगों के सामने निखर के सामने आएगी, लेकिन आप अपनी उन्नति से असंतुष्ट रहेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों में हानि हो सकती है। किसी से कोई वादा न करें। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है।