बाराबंकी: सपा ने EVM के खिलाफ खोला मोर्चा, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा संबोधित ज्ञापन
जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को ज्ञापन देते हुए ईवीएम हटाओ संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता
बाराबंकी/अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को आने वाले चुनावों में और के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। ईवीएम हटाओ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर पार्टी ने वैलेट पेपर से ही चुनाव कराए जाने का अनुरोध किया है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर ईवीएम हटाओ संयुक्त मोर्चा के समर्थन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को सौंपा।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य सूरज यादव गामा, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव रोहित यादव, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता प्रसाद यादव, महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव, रूमी राय, सुमन गौतम आदि प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-सैकड़ों वर्ष पुराने प्रयागराज के इस मंदिर में मन्नतें पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं चरण पादुका, दूर-दूर से आते हैं लोग
