Religion Conversion: नाबिर से कुणाल बनकर छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो... आरोपी शादीशुदा भी निकला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नाबिर से कुणाल बने युवक ने नर्सिंग छात्रा से किया दुष्कर्म।

कानपुर में नाबिर से कुणाल बने युवक ने नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर, अमृत विचार। मोहम्मद नाबिर से कुणाल बनकर एक युवक ने बर्रा क्षेत्र निवासी नर्सिंग छात्रा को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण किया। छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। बर्रा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 

बर्रा सात निवासी छात्रा ने बताया कि वर्ष 2018 में जीएनएम का कोर्स करने के बाद वह ट्रेनिंग के लिए ऑटो से हैलट जाती थी। उसकी दोस्ती ऑटो चालक से हो गई।

ऑटो चालक ने अपना नाम कुणाल उर्फ पिंकू वर्मा बताया। एक बार पिंकू अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए छात्रा को कमरे में ले गया, जहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद पिंकू उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ माह पहले छात्रा को पता चला कि पिंकू का असली नाम मो. नाबिर है और वह शादीशुदा है।

इस पर छात्रा ने पिंकू से दूरी बनाई तो वह धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। अश्लील वीडियो भेज कर पिता से रुपये भी वसूले।

बर्रा इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि ता छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिंकू की पहली पत्नी भी दूसरे समुदाय की है। 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार