बरेली: अमृत विचार कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
बरेली, अमृत विचार। आज पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं समेत सार्वजनिक उपकेंद्रों पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दीं। वहीं इस मौके पर बरेली में सेटेलाइट के पास पीलीभीत रोड स्थित अमृत विचार के मुख्यालय पर भी 75 वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यालय परिसर में अमृत विचार के समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया और एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में एनई नवीन गुप्ता, कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण सिंह भंडारी, आईटी हेड हरिओम गुप्ता, एचआर चिंतन राजपूत, विज्ञापन प्रभारी आशीष शर्मा, सुनील संवेदी, अनिल पटेल, महिपाल गंगवार, विवेक सागर के साथ सभी विभागों के एचओडी समेत कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
ये भी पढे़ं- बरेली: ठंड के तेवर तीखे...गजक और रेवड़ी का बाजार गर्म, जानिए क्या बोले दुकानदार?
