हल्द्वानी: इंस्टाग्राम से दोस्त बने युवक ने किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहले इंस्टाग्राम से दोस्ती गांठी और फिर प्यार का जाल बिछा कर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाया और फिर दबाव बना कर बार-बार उससे दुष्कर्म करता रहा। किशोरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने कहा, वह भवाली की रहने वाली है और हल्द्वानी में रामपुर रोड निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी।

युवक ने उसको झांसे में लेकर हल्द्वानी बुलाया और यहां एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म दुष्कर्म किया। नाबालिग को झांसे में लेकर दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और किशोरी को शादी का वादा कर दिया। इसके बाद आरोपी वीडियो दिखाकर किशोरी पर दबाव बनाता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित ने जब उससे शादी का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और उसका अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने का धमकी भी देने लगा। 

संबंधित समाचार