Republic Day 2024: Kannauj में शान से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस लाइन में लहराया तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा।

देश का 75वा गणतंत्र दिवस जिले भर में शान से मनाया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

कन्नौज, अमृत विचार। देश का 75वा गणतंत्र दिवस जिले भर में शान से मनाया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस की विभिन्न शाखाओं के जत्थों ने शानदार ड्रिल का प्रदर्शन किया।

इसके पश्चात उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रतिसार निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

IMG-20240126-WA0028

 

इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने सभी को देश की अखंडता और एकता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात डीएम, जिला जज और प्रभारी मंत्री को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार