अयोध्या : गणतंत्र दिवस पर एडीजी समेत अन्य को मिला प्रशस्त्रि पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड के बाद मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया को पुलिस महानिदेशक का प्रशस्त्रि पत्र, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार को पुलिस महानिदेशक का प्रशस्त्रि पत्र, एसएसपी राजकरन नय्यर को पुलिस महानिदेशक का प्रशस्त्रि पत्र, एसपी देहात अतुल कुमार सोनकर को अपर पुलिस महानिदेशक,यूपी 112 लखनऊ का प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया। 

22 - 2024-01-26T151634.486

साथ ही उपनिरीक्षक अमर सिंह पीआरओ एडीजी जोन को पुलिस महानिदेशक का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह,मुख्य आरक्षी परिवहन राम बहादूर रावत को पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह,आरक्षी चालक शेषनाथ यादव को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर,प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 शशिकान्त यादव को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 लखनऊ का प्रशस्ति पत्र, उपनिरीक्षक ब्रम्हप्रकाश श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 लखनऊ का प्रशस्ति पत्र, पीआरवी के उपनिरीक्षक मुस्तकीम अहमद को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 लखनऊ का प्रशस्ति पत्र,पीआरवी के मुख्य आरक्षी सुभाषचन्द्र गौड़ को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 लखनऊ का प्रशस्ति पत्र,आरक्षी आलोक कुमार,हिमांक पाण्डेय व प्रदीप कुमार तथा होमगार्ड चालक  वीरेन्द्र प्रताप सिंह व प्रमोद कुमार गौड़ को अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 लखनऊ का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जबकि जागरूक कालर हैदरगंज थाना क्षेत्र के मनऊपुर निवासी अखिलेश कुमार सिंह को एडीजी यूपी-112 लखनऊ का प्रशस्ति पत्र दिया गया और उपनिरीक्षक सुभाष यादव को सराहनीय सेवा के लिये पदक देने की घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें -Republic Day 2024: देशभक्ति के हर्षोल्लास में डूबा उत्तर प्रदेश, झांकियों ने मोहा मन, देखें मनमोहक तस्वीरें और Video      

संबंधित समाचार