पंजाब: होशियारपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होशियारपुर। जालंधर-पठानकोट रोड पर एक कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दसुआ पुलिस थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक हरप्रेम सिंह ने बताया कि कार सवार लोग शुक्रवार रात जालंधर से मुकेरियां जा रहे थे,उस दौरान यह हादसा हुआ। 

पुलिस ने बताया कि जैसे ही कार ऊंची बस्सी गांव के पास पहुंची, उसकी एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई और कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचवें को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घटना में ट्रक चालक सुशील कुमार को भी चोटें आईं है। वह हरियाणा से है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें- मराठा आरक्षण आंदोलन: महाराष्ट्र सरकार ने मानी सभी मांगें, जरांगे ने प्रदर्शन किया समाप्त

संबंधित समाचार