Farrukhabad News: जिला जेल फतेहगढ़ में बंदी की बिगड़ी तबियत... मौत, परिजन रो-रोकर हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फर्रुखाबाद में जिला जेल फतेहगढ में बंदी की मौत हो गई।

जिला जेल फतेहगढ़ में बंद बंदी की तबियत बिगड़ गई गई। इस पर बंदी रक्षक उसे लेकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर आए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कृष्ण कुमार ने मृत घोषित कर दिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिला जेल फतेहगढ़ में बंद बंदी की तबियत बिगड़ गई गई। इस पर बंदी रक्षक उसे लेकर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर आए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कृष्ण कुमार ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। 

कमालगंज थाना के गांव बसायतपुर के रहने वाले रामविलास (62) पुत्र चतुरी लाल हत्या के एक मामले में जिला जेल में पिछले छह साल से बंद था। अभी हाल ही में न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शनिवार को रामविलास की अचानक तबियत बिगड़ गई।

इस पर बंदी रक्षक उसे लोहिया अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। कादरी गेट थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया को लोहिया अस्पताल बंदी की मौत की सूचना मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: Farrukhabad में शान से फहरा गया तिरंगा, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया झंडारोहण

संबंधित समाचार