गोवा कहकर हनीमून के लिए अयोध्या ले आया पति, भड़की पत्नी...कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral News: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश रामभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। जहां हर दिन लाखों की भीड़ में भक्त रामलला के दर्शन कर रहे हैं। हालांकि सभी इस बात की योजना बना रहे हैं कि कब और कैसे अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए जाएं। इसी बीच मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने पति को इसलिए तलाक देना चाहती है क्योंकि उसका पति गोवा कहकर हनीमून के लिए उसे अयोध्या और वाराणसी घुमाने लेकर गया था।

गोवा कहकर अयोध्या ले गया पति
जानकारी के अनुसार महिला का आरोप है कि वो अपने पति से तलाक चाहती है। उसका दावा है कि पति ने उसे हनीमून पर गोवा ले जाने का वादा किया था लेकिन जब वक्त आया तब वो अयोध्या-वाराणसी घुमाने ले गया। ये मामला इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। 

इस बात से भड़क गई पत्नी 
बताया जा रहा है कि भोपाल के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी छह महीने पहले ही हुई है। शादी के बाद पति-पत्नी विदेश हनीमून मनाने जाने की बात कर रहे थे, लेकिन पति की आपत्ति के बाद गोवा जाने को लेकर सहमति बनी। जब हनीमून पर पहुंचे तो पति गोवा की बजाए अयोध्या और वाराणसी ले गया। इस बात से पत्नी भड़क गई और झगड़ा इतना बढ़ा कि मामला कुटुंब न्यायालय (फैमिली कोर्ट) में पहुंच गया। 

कोर्ट में दी तलाक की अर्ज़ी
महिला ने कोर्ट में बताया कि पति ने उससे कहा कि उसकी मम्मी राम मंदिर सेरेमनी से पहले अयोध्या जाना चाहती हैं, इसलिए वे अयोध्या जा रहे हैं। महिला 10 दिन तक तो कुछ नहीं बोली लेकिन लौटते ही उसने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्ज़ी लगा दी। पत्नी का कहना है कि पति ने उसका भरोसा तोड़ा है। पति, पत्नी से ज्यादा परिवार का ख्याल रखता है और पत्नी को नजर अंदाज करता है। ऐसे में उसे इस रिश्ते से छुटकारा चाहिए।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल का दावा: भाजपा कर रही AAP पार्टी को तोड़ने का काम, विधायकों को दे रही 25 करोड़ का ऑफर

संबंधित समाचार