पुलिस सोती रही और हो गया कांड!, डकैतों ने फैक्ट्री में घुस कर कर डाली 80 लाख की डकैती!, कर्मचारियों को मारा पीटा और गाड़ी में लादकर ले गए सामान!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला चिनहट थानाक्षेत्र का है जहां पर बीती रात शुक्रवार को 12 डकैतों ने बिजली ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में कर्मचारियों को असलहे के दम पर बंधक बना लिया और करीब 80 लाख की डकैती कर डाली। बता दें कि डकैतों के हौसले इतने बुलंद थे कि घनी आबादी होने के बावजूद उन्होंने बड़ी वारदात को अंजाम दिया और बड़े ही इत्मीनान से लाखों का माल ट्रक पर लादकर फरार हो गए।

Untitled-26 copy

वहीं इस मामले में अभी तक चिनहट पुलिस की ओर से कोई भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि इस घटना को लेकर जेसीपी क्राइम आकाश कुलहरि ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई है। दरअसल, बड़ी डकैती के बाद पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात थाना चिनहट के देवा रोड स्थित अप्ट्रॉन पुलिस चौकी के पास बालाजी ट्रांसफार्मर फैक्ट्री के मालिक संजय अग्रवाल ने इस मामले में तहरीर दी है।

उन्होंने बताया कि उनके फैक्ट्री के गोदाम में यह घटना हुई है। फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर के क्वाइल बनाए जाते हैं जो कापर के होते हैं। फैक्ट्री में करीब आठ से दस व्यक्ति यहां आए थे जिन्होंने यहां फैक्ट्री में मौजूद 6 कर्मचारियों को बंधक बना लिया और करीब 70 से 80 लाख रुपयों की कापर क्वाइल उठा कर ले गए। इसके अलावा करीब 11 हजार रुपए कैश भी लूट लिए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी इस वारदात को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Untitled-25 copy

यह भी पढे़ं:  लखनऊ: यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सपा-कांग्रेस में बनीं सहमति!

संबंधित समाचार