Video : लखनऊ में बोले पंकज सिंह - अभी कई टुकड़ों में बंटेगा विपक्ष, यूपी की सभी सीटों पर जीतेगी बीजेपी
भाजपा की लोकसभा कार्य योजना की बैठक हुई शुरू
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव को लेकर कार्य योजना की बैठक प्रदेश कार्यालय पर शुरू हो गई है। बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे भाजपा उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कौन किसको कितनी सीटें दे रहा है इससे हमारी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करेगी। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन चुनाव आते-आते अभी कई टुकड़ों में बंटेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सामने इस वक्त खुद के अस्तित्व को बचाने की चुनौती है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की हर एक बैठक महत्वपूर्ण होती है, यहाँ कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती है। इसीलिए हमारा संगठन सबसे आगे है।

बता दें कि इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक में सभी क्लस्टर इंचार्ज, लोकसभा प्रभारी, क्षेत्र प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष और संयोजक मौजूद हैं। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वित्त मंत्री व बीजेपी वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना मौजूद हैं।
अभी कई टुकड़ों में बंटेगा विपक्ष, यूपी की सभी सीटों पर जीतेगी बीजेपी : पंकज सिंह @BJP4India @BJP4UP @PankajSinghBJP @rajnathsingh pic.twitter.com/U25vpNyhmY
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 27, 2024
इंडिया गठबंधन केवल चुनावी गठबंधन है : भूपेंद्र चौधरी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ये लोग परस्पर विरोधी विचारधारा वाले लोग हैं और इनका आपस में कोई समन्वय नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल चुनावी गठबंधन है। वहीं मोदी जी का गठबंधन जनता से है और जनता का गठबंधन मोदी जी से।
संजय निषाद ने भी बोला जमकर हमला
वहीं एनडीए गठबंधन के घटक दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग पार्टियां और अलग-अलग विचारधारा है। सपा कांग्रेस के कार्यक्रमों से पता चलता है कि ये लोग मोदी के सामने नहीं टिकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सपा और कांग्रेस अपनी कमजोरी का सर्टिफिकेट देती है।
ये भी पढ़ें -बिहार में सियासी उठापटक तेज, मांझी से मिले सम्राट तो चिराग पासवान ने शाह से की मुलाकात
