अयोध्या: यहां चोर-उचक्के भी सक्रिय, विदेशी नागरिक समेत कई का सामान चोरी
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ चोर-उचक्के भी सक्रिय हो गए हैं। यहां के प्रमुख मठ-मदिरों से लेकर अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। दो विदेशी नागरिक समेत कई शिकार हुए हैं, कुछ मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की है।
थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र स्थित कनक भवन मंदिर परिसर में आरती के दौरान किसी ने झारखंड प्रान्त के बोकारो स्थित बिहार कालोनी चास निवासी महिला श्रद्धालु के बैग से दो सोने की चेन, कान का दो पैंडेंट तथा 2500 रुपया पार कर दिया।हनुमानगढ़ी के पास प्रसाद की दुकान के सामने भीड़ का फायदा उठा उचक्कों ने तेलंगना प्रान्त के पद्मावती कालोनी महबूबनगर निवासी श्रद्धालु भंडारी रमेश स्व. राजैया का कीमती सैमसंग का जेड फोल्ड 5 मोबाईल पार कर दिया।
वहीं हनुमान मंदिर परिसर से लखनऊ के इंदिरानगर स्थित आम्रपाली ग्रीन वैभव खंड निवासी राजेश कुमार पुत्र स्व. श्याम नारायण सिंह का किसी ने आईफोन पार कर दिया। उधर श्रीराम अस्पताल के बगल चल रहे भंडारे के पास किसी ने उड़ीसा के श्रीपदगंज बारीपाड़ा टाउन मयूरगंज निवासी सौम्य रंजन मोहंती पुत्र जयंत मोहंती का चोरो ने आईफोन 13 गायब कर दिया।
जबकि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट स्थित नेपाली आश्रम से बांग्लादेश के ढाका स्थित साकारी बाजार निवासी अभिजीत पुत्र सत्यजीत का आश्रम से ही भोर में किसी ने एक साउंड रिकार्डर बॉक्स, एक माक्रो फ्रेम, कैमरे के बाक्स में रखा 4000 रुपये तथा पड़ोसी देश नेपाल के जिला सप्तरी थाना भार्कइड स्थित मधवापुर निवासी राघव कुमार झा पुत्र बैजनाथ झा का स्मार्टफोन व 1000 रुपये पार कर दिया। सीओ अयोध्या एसके गौतम ने बताया कि शिकायत पर संबंधित पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी का ऐलान- 'खेलो इंडिया सेंटर' की तर्ज पर हर ब्लॉक में होगी 'खेलो उप्र सेंटर' की स्थापना
