Kanpur News: तेज रफ्तार का कहर; फर्राटा भर रही दो बाइक आपस में टकराई, तीन युवक गंभीर रूप से घायल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं।

कानपुर में तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं। तेज रफ्तार में दोनों बाइक आमने-सामने होकर भिड़ गई। भिड़त में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमौर गांव के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं। तेज रफ्तार में दोनों बाइक आमने-सामने होकर भिड़ गई। भिड़त में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल ही घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। 

यह भी पढ़ें- Kanpur News: झंडारोहण के लिए स्कूल जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को ट्रक ने रौंदा; मौत... पति गंभीर रूप से घायल...

संबंधित समाचार