14 मार्च को दिल्ली में आंदोलन का फूंका जाएगा बिगुल : टिकैत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चुनावों के नाम पर जनता को बनाया जा रहा बेवकूफ, राकेश टिकैत जुलूस की रूप में बिलासपुर हुए रवाना

रामपुर, अमृत  विचार। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के नहीं, बल्कि भाजपा के चुनाव के नाम पर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। रामपुर का उप चुनाव  इसका उदाहरण है। सरकार की वादा खिलाफी को लेकर 16 फरवरी को भारत बंद रहेगा और 14 मार्च को दिल्ली से आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। 
 
राष्ट्रीय प्रवक्ता गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में शमिल होने के लिए यहां आए थे। उन्होंने प्रदेश कैंप कार्यालय पर प्रदेश महासचिव हसीब अहमद से संगठन और किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया वालों के सवालों के जवाब में कहा कि देश में लोकतंत्र जैसी कोई चीज नहीं रही। चुनावों के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। रामपुर विधानसभा का उपचुनाव इसका उदाहरण है। पुलिस ने डरा धमकाकर एक तबके को वोट डालने नहीं दिया।

 टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के नहीं, बल्कि भाजपा के हैं। भाजपा यूपी को भी गुजरात की तरह बनाना चाहती है। सरकार की वादा खिलाफ के विरोध में 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया है। एग्रीकल्चर हड़ताल के तहत किसान अपने खेतों में काम नहीं करेंगे।भारत में बंद में वाहन चालकों,मजदूर, दुकानदार और व्यापारियों क भी सहयोग लिया जा रहा है।

 14 मार्च को दिल्ली में आंदोलन होगा। इसके बाद टिकैत जुलूस की रूप में बिलासपुर रवाना हो गए। साथ में हसीब अहमद, राहत खां,साबिर,मोहम्मद तालिब, राम औतार लखविंदर सिंह,जज्बीर सिंह रंधावा,अमीर अहमद,सलामत, चौधरी अजीत सिंह, जुबैद आलम, चौधरी राजपाल सिंह,यामीन खां, नल सिंह ठाकुर अनिल सिंह अशोक कुमार सागर मेहदी हसन सलीम अहमद अनीस अहमद विनोद यादव अमान नीरज त्यागी अमरेश सिंह शंकरलाल जुनैद खान, कासिम खान हरिओम रवि भी थे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: पुलिस ने किया 25000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जिले भर में 31 मुकदमें हैं दर्ज

संबंधित समाचार